• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बाइक सवार युवक से मोबाइल झपटा, पीड़ितों ने एक्टिवा से 2 किमी तक बदमाशों को खदेड़ा

एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित और उसके दोस...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Tue, 26 May 2026 10:07:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 10:07:12 PM (IST)
भोपाल में बाइक सवार युवक से मोबाइल झपटा, पीड़ितों ने एक्टिवा से 2 किमी तक बदमाशों को खदेड़ा
(AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. भोपाल में बाइक सवार युवक से मोबाइल झपटा
  2. पीड़ितों ने एक्टिवा से 2 किमी तक बदमाशों को खदेड़ा
  3. पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित और उसके दोस्त ने आरोपितों का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बुलेट सवार बदमाशों ने मीडियाकर्मी को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, अयोध्या नगर निवासी संजय सिंह सोनी (28) मीडियाकर्मी हैं। सोमवार रात करीब 11:15 बजे वह अपने दोस्त अमित के साथ छह नंबर स्टॉप से सात नंबर स्टॉप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संजय मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी एनफील्ड बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया।


एक्टिवा से दो किलोमीटर तक किया पीछा, रफ्तार बढ़ा भागे बदमाश

वारदात के बाद आरोपित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स की तरफ भाग निकले। घटना के तुरंत बाद संजय और उनके दोस्त ने एक्टिवा से आरोपितों का पीछा शुरू किया। पीछा होता देख बदमाशों ने बाइक की रफ्तार और बढ़ा दी तथा बोर्ड ऑफिस की ओर फरार हो गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद आरोपित पकड़ में नहीं आए। घटना के बाद पीड़ित ने एमपी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।