• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Temple: मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में 108 दिव्यांगजन करेंगे अखंड रामायण का पाठ

Ram Mandir Pran Pratishtha: पहली बार होगा ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ का आयोजन।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 07:59:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 08:14:59 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple: मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में 108 दिव्यांगजन करेंगे अखंड रामायण का पाठ

HighLights

  1. ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है।
  2. ब्रेल लिपि में पाठ का देश में अपने तरह का पहला आयोजन।
  3. 22 जनवरी को 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड पाठ का समापन होगा।

Ram Mandir Pran Pratishtha: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा।

पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में रविवार को प्रातः 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन आरंभ होगा। प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में पाठ करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा।

22 जनवरी को प्रातः 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री डा. राघवेंद्र शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण मंगवाई गई है। ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है।


naidunia_image

मोर्चों के पदाधिकारी पांच-पांच घंटे देंगे समय

कार्यालय मंत्री डा. शर्मा ने बताया कि ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ का अपने तरह का यह पहला आयोजन है। इस आयोजन में भाजपा के प्रत्येक मोर्चों के पदाधिकारी पांच घंटे समय देंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। 24 घंटे पार्टी कार्यालय राममय रहेगा और हवन-पूजन भी होगा।

बड़ी स्क्रीन पर होगा अयोध्या के मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण

डा. शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ अपने समय पर पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके बाद भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।