MP News: अपर परिवहन आयुक्त भी बदले गए, एडीजी उमेश योगा को मिली जिम्मेदारी
MP News: अरविंद सक्सेना को अब पुलिस मुख्यालय में आइजी बना दिया गया है।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 09:32:04 AM (IST)
Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 09:32:04 AM (IST)
HighLights
- परिवहन आयुक्त बदलने के दो दिन बाद ही अपर परिवहन आयुक्त को भी बदला
- जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) उमेश जोगा को पदस्थ किया गया
- एडीजी स्तर के अधिकारी को पहली बार किया पदस्थ
राज्य ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश में परिवहन आयुक्त बदलने के दो दिन बाद ही अपर परिवहन आयुक्त को भी बदल दिया है। जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) उमेश जोगा को यहां पदस्थ किया गया है। अभी इस पद पर अरविंद सक्सेना पदस्थ थे। वह महानिरीक्षक हैं।
एडीजी स्तर के अधिकारी को पहली बार किया पदस्थ
पहली बार है जब यहां एडीजी स्तर के अधिकारी को पदस्थ किया गया है। इसके पहले यहां डीआइजी स्तर के अधिकारी को ही पदस्थ किया जाता रहा है।
सक्सेना को पुलिस मुख्यालय में आइजी बनाया गया है। गृह विभाग ने मंगलवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटाया था
बता दें कि गुना बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को हटा दिया गया था। इसके 38 दिन बाद दो दिन पहले डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अब अपर परिवहन आयुक्त को भी बदल दिया गया है।