• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव और बंधवाई राखी, भाव विभोर हुई बहनें

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। जिस पर बहनों ने सहर्ष खाते में राशी आने की बात ...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Mon, 19 Aug 2024 08:42:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Aug 2024 08:42:24 PM (IST)
MP News: अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव और बंधवाई राखी, भाव विभोर हुई बहनें

HighLights

  1. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपने भैया मोहन को अपने घर पाकर भाव विभोर हुई बहनें
  2. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रक्षाबंधन के अवसर पर अचानक नागदा पहुंचे
  3. 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपये की राशि भी अंतरित की हैं

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रक्षाबंधन के अवसर पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाडली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाड़ली बहना श्रीमती आशा बौरासी और श्रीमती अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठें। मुख्यमंत्री डॉ यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। जिस पर बहनों ने सहर्ष खाते में राशी आने की बात बताते हुए उन्हें 1250 रुपए की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपए की राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया।


naidunia_image

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। उन्होंने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे

मुख्यमंत्री डॉ यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली।

naidunia_image

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहें हैं, इस परम्परा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने प्रदेश भर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाएं जाने के साथ लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डालें जानी वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपये की राशि भी अंतरित की हैं।