• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Civil Services Day 2024: UPSC में चयनित अभ्यर्थियों से मिले सीएम मोहन यादव, किया सम्मान

सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने यूपीएससी में चयनित प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 10:11:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 03:20:22 PM (IST)
Civil Services Day 2024: UPSC में चयनित अभ्यर्थियों से मिले सीएम मोहन यादव, किया सम्मान

भोपाल। आज लोक सेवा दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सीएम हाउस में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित प्रदेश के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया और उनसे भेंट की।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर UPSC परीक्षा में चयनित राज्य के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। pic.twitter.com/RRuzLgGs53

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2024

सीएम मोहन यादव ने इन सफल प्रतिभागियों का सम्मान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ संवाद भी किया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने मंच से अपने अनुभव भी साझा किए।

#Live : संघ लोक सेवा आयोग में मध्यप्रदेश के चयनित अभ्यर्थियों से भेंट और संवाद https://t.co/CQdvaQjsyE

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 21, 2024

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने अभ्यर्थियों को सफल लोकसेवक बनने का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यूपीएससी के लिए मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले सफल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक समय था जब कोचिंग के लिए विद्यार्थी दिल्ली जाते थे। अब मध्यप्रदेश में किसी भी स्थान से कहीं से भी अपनी परीक्षा की तैयारी कर विद्यार्थी चयनित हो रहे हैं, जो पारदर्शिता का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों के जीवन में उत्कर्ष तो आ ही रहा है, उनके द्वारा शासन की व्यवस्थाओं में उच्च आदर्श, विनम्रता, साहस से कार्य कर राष्ट्र के लिए योगदान देना महत्वपूर्ण है।


आज संघ लोक सेवा आयोग में मध्यप्रदेश के चयनित अभ्यर्थियों से भेंट और संवाद कर उनके अनुभव जाने व अपने विचार साझा किये।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत में सुशासन की स्थापना करने में महती भूमिका निभाएंगे तथा भारत को… pic.twitter.com/gfUPkJs3IE

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 21, 2024

समझाया सुशासन का महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आइसीएस परीक्षा में चयनित होकर चौथी रैंक प्राप्त की थी। लेकिन उन्होंने सेवा ज्वाइन नहीं की थी, क्योंकि गुलामी का दौर था। भगवान राम के शासन में सुशासन की कल्पना की गई। सम्राट विक्रमादित्य ने भी शासन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया। नियमों का पालन करवाने के लिए उन्होंने जीवन जिया। सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हम ऐसे आदर्शों को सामने रखकर कार्य करें। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वर्ष 1947 में सिविल सेवकों को मेटकाफ हाउस दिल्ली में संबोधित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अनेक ऐसे जनप्रतिनिधि देश के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं, जो कभी प्रशासनिक सेवाओं में थे।

ये हुए सम्मानित

आज कार्यक्रम में शामिल हुए चयनित अभ्यर्थियों में अयान जैन, वेदिका बंसल, आयुषि बंसल, आकाश अग्रवाल, माही शर्मा, डॉ. सचिन गोयल, माधव अग्रवाल, अर्नव भंडारी, अद्वैत सिंघई, आराधना चौहान, मनीषा धार्वे, पारमिता झालानी, संदीप रघुवंशी, जिज्ञासु अग्रवाल, क्षितिज आदित्य शर्मा, रितु यादव, पलक गोयल, दिव्या यादव, शुभम रघुवंशी, मानव जैन, साक्षी दुबे, प्रज्जवल चौरसिया, नितिन चंद्रोल, नीरज धाकड़, सोफिया सिद्दीकी, भारती साहू, निखिल चौहान और नीरज सोनगरा शामिल थे। इन्हें मुख्यमंत्री ने शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।