• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: कांग्रेस ने पदस्थापना में लेन-देन का लगाया आरोप, मंत्री बोले- वीडियो पुराना, सत्यता होगी तो सभी पर कार्रवाई करेंगे

MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लेकर लगाए आरोप। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिय...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 15 Sep 2023 10:40:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Sep 2023 10:40:55 PM (IST)
MP News: कांग्रेस ने पदस्थापना में लेन-देन का लगाया आरोप, मंत्री बोले- वीडियो पुराना, सत्यता होगी तो सभी पर कार्रवाई करेंगे

HighLights

  1. केके मिश्रा ने वीडियाे जारी कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में इंजीनियरों की पदस्थापना में लेन-देन का आरोप लगाया।
  2. आरोप पर विभागीय मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि यह सत्य है कि वे मेरे पूर्व ओएसडी थे और शिकायतों के चलते उन्हें पद से हटाया दिया था।
  3. मंत्री ने यह भी कहा कि सभी वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और इनमें कुछ भी सत्यता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

MP News: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने शुक्रवार को वीडियाे जारी कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में इंजीनियरों की पदस्थापना में लेन-देन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रहे ब्रजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों के वीडियाे से साफ है कि बिना लेन-देन के पदस्थापना नहीं होती है।

आरोप पर मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

इस आरोप पर विभागीय मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि यह सत्य है कि वे मेरे पूर्व ओएसडी थे और शिकायतों के चलते उन्हें पद से हटाया दिया था। ये वीडियो पुराने हैं और इनमें थोड़ी भी सत्यता होगी तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


कांग्रेस का यह है आरोप

मिश्रा ने आरोप लगाया कि पंचायतों से वसूली और पदस्थापना में लेन-देन की शिकायत मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी और इसके बाद उन्हें पद से हटाया गया था। यह गंभीर मामला है क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो परसेंट टालरेंस की नीति का दावा करती है।

मंत्री के अनुसार पुराना है वीडियो

इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि वीडियो पुराना है और तब ब्रजेश श्रीवास्तव और विभाग के तत्कालीन प्रमुख अभियंता सेवा में थे। अब दोनों ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन सभी वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और इनमें कुछ भी सत्यता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति जारी है और आगे भी रहेगी।