• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: भाजपा में शामिल लोगों को दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे : सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डा मोहन यादवने शनिवार को भोपाल के अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर लाभार्थियों से किया संपर्क। भाजपा में अन्य दलों के लोगों को शामिल करने पर सवाल ...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 07 Apr 2024 11:44:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Apr 2024 11:44:44 AM (IST)
MP News: भाजपा में शामिल लोगों को दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे : सीएम मोहन यादव
भाजपा के बूथ कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद करते मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बूथ एवं पन्ना समिति की बैठक को संबोधित कर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
  2. उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए कहा कि कमल सारी गंदगी के बीच में अपनी आभा बिखेरकर, भारत की जड़ों के साथ जोड़ने का प्रयास करेगा।

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर ईदगाह हिल्स में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई मित्र कह रहे हैं कि भाजपा के अंदर इतने लोग आ जाएंगे तो भाजपा वालो का क्या होगा? हम भाजपा में आने वाले लोगों को अपने लोगों के साथ दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे तो दूध का आनंद बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आपने यहां बैठकर बूथ की मीटिंग की है, ऐसे ही हम भी बैठकर बूथ की मीटिंग करते थे। भाजपा केवल एक मात्र पार्टी है, जो बूथ के कार्यकर्ताओं को सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बनाती है। हमारे साथ लोग जुड़े, इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, जिनको अच्छा काम करना है, वो हमारे साथ जुड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी भोपाल के अलग-अलग बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक की और लाभार्थियों से संपर्क किया।

naidunia_image

कांग्रेस में एक ही परिवार प्रमुख

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बीच खिलने वाला कमल सारी गंदगी के बीच में अपनी आभा बिखेरकर, भारत की जड़ों के साथ जोड़ने का प्रयास करेगा। कांग्रेस, लगातार देश के अंदर लोगों को गुमराह करते हुए एक दल की सरकार बनाकर पार्टी के अन्दर एक परिवार को प्रमुख बना दिया है। ऐसा प्रमुख बनाया कि उसमें इतनी क्षमता ही नहीं है।


कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

मुख्यमंत्री ने भोपाल के भाजपा गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 46 पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनाई गई आकर्षक रंगोली का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री जी ने भोपाल सीहोर लोकसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर निवासरत लाभार्थियों से संपर्क किया, महिला लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम की 29 मालाएं मुख्यमंत्री को पहना कर मध्य प्रदेश की 29 में से 29 सीट पर कमल खिलाने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बूथ एवं पन्ना समिति की बैठक को संबोधित कर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प दिलाया।