• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: पीएम मोदी करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन -बेतवा नदी जोड़ो अभियान और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना पर मप्र सरकार गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। इन...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 03:22:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 03:22:49 PM (IST)
MP News: पीएम मोदी करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम मोहन यादव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर की चर्चा।
  2. सीएम ने उनसे सिंचाई संबंधित परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर भी बातचीत की।
  3. वर्ष 2028 में उज्जैन में होने जा रहे सिंहस्थ के लिए भी केंद्र से मांगा विशेष सहयोग।

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सैद्धांति स्वीकृति मिल गई है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल तथा राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया।


मध्यप्रदेश से जुड़े दो बड़े नदी जोड़ो अभियान के प्रोजेक्ट हैं, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की विशेष रुचि है, इसे लेकर जलशक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी से मेरी मुलाकात हुई है।

केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना पर हमारी सरकार… pic.twitter.com/mKRrXQmDOi

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 26, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केन -बेतवा नदी जोड़ो अभियान और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के प्रारंभ होने से बुंदेलखंड के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्र के जिलों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इसी सिलसिले में कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जी से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। जल्द ही इसकी तारीख तय कर एक-दो महीने में इस परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा।