• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: मप्र में पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, हवाई सेवा से जुड़ेंगे 8 शहर, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट

राजा भोज एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल-जबलपुर-सिंगरौली फ्लाइट को फ्लैग आफ करते हुए इस योजना का शुभारंभ किया। इस हवाई सेवा के लिए 6 पैसें...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 08:02:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 10:32:15 AM (IST)
MP News:  मप्र में पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, हवाई सेवा से जुड़ेंगे 8 शहर, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट
राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट को रवाना करते सीएम मोहन यादव। -नवदुनिया

HighLights

  1. इस वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए गए हैं।
  2. "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" के तहत ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी।
  3. प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को फ्लैग आफ करते हुए इसका उद्घाटन किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी।

मुख्यमंत्री डा. यादव सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम डा. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नागर सिंह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मंच पर मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल एयरपोर्ट से 'पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा' का शुभारंभ https://t.co/NOpXEZBy0J

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 13, 2024

इसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है।

naidunia_image

एक माह तक किराये में 50 प्रतिशत डिस्काउंट

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में बुकिंग करवाने पर अभी एक माह तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इंदौर से उज्जैन तक का किराया 3000 के करीब है, जो छूट के बाद 1500 रुपये होगा। छूट के बाद इतना ही किराया भोपाल का भी होगा। यह वंदे भारत ट्रेन के किराये से भी कम है।

naidunia_image

इस वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा।

इस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहर

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरुवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है।

ऐसे कराएं बुकिंग

"पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" के तहत ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक https://flyola.in/ पर ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।