• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: कमल नाथ के करीबी सैयद जाफर ने ली भाजपा की सदस्‍यता, 64 अन्‍य नेता भी हुए पार्टी में शामिल

सैयद जाफर ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सीएम और वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ली।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 11:38:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 12:55:33 PM (IST)
MP News: कमल नाथ के करीबी सैयद जाफर ने ली भाजपा की सदस्‍यता, 64 अन्‍य नेता भी हुए पार्टी में शामिल
सैयद जाफर का स्‍वागत करते सीएम डॉ मोहन यादव

HighLights

  1. पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के करीबी सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्‍यता ली।
  2. मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है।
  3. सैयद जाफर के साथ दमोह व पन्ना सहित अन्य क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

भोपाल। पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के करीबी सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्‍यता ली। सैयद जाफर मप्र कांग्रेस के महासचिव के साथ मीडिया पैनलिस्‍ट रहे हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव और मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में जाफर भाजपा में शाम‍िल हुए। सैयद जाफर के साथ दमोह व पन्ना सहित अन्य क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर ने ली भाजपा की सदस्‍यता, 64 अन्‍य नेता भी हुए पार्टी में शामिल#MadhyaPradesh #Kamalnath #BJP #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/pvK1Uaakk4

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 18, 2024

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। पूर्व प्रचारक रीवा के अभयराज सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को 64 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

naidunia_image

मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रवक्‍ता सैयद जाफर ने इससे पहले अपनी इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल को बदल दिया था। उन्‍होंने लिखा -पुरानी यादें।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सैयद जाफर ने भाजपा के पक्ष में एकाधिक पोस्‍ट किए थे। उन्‍होंने सीएए का समर्थन भी किया है।

मित्र , कांग्रेस के जुझारू प्रवक्ता सैयद जाफ़र ने भी आज कांग्रेस को कर दिया "चलो-चलो..."

भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की...

सबने छोड़ दिया साथ....

कर दिया अनाथ.... pic.twitter.com/aB6fF0JEMV

— Narendra Saluja ( मोदी का परिवार ) (@NarendraSaluja) March 18, 2024