• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अधिकतम वेतन के लिए बोली लगाएंगे डॉक्टर, सबसे कम सैलरी मांगने वाले की होगी पोस्टिंग

प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे अस्पताल जहां विशेषज्ञ चिकित्सक जाना नहीं चाहते, उसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से 'यू कोट, वी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:24:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 07:24:27 AM (IST)
एमपी में अधिकतम वेतन के लिए बोली लगाएंगे डॉक्टर, सबसे कम सैलरी मांगने वाले की होगी पोस्टिंग
एमपी में अधिकतम वेतन के लिए बोली लगाएंगे डॉक्टर (AI Generated Image)

HighLights

  1. दूरस्थ अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए 'यू कोट वी पे' योजना
  2. ऑनलाइन आवेदन में सबसे कम सैलरी मांगने वाले डॉक्टर की तैनाती
  3. MP को मिले 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 6 आदिवासी इलाकों में

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे अस्पताल जहां विशेषज्ञ चिकित्सक जाना नहीं चाहते, उसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से 'यू कोट, वी पे' योजना शुरू की गई है। इसमें एनएचएम द्वारा जारी विज्ञापन में संस्थावार रिक्त पदों की जानकारी दी जाती है। संस्था का कोड जारी किया जाता है।

ऑनलाइन आवेदन में वेतन की अधिकतम मांग

डॉक्टर ऑनलाइन आवेदन में वेतन की अधिकतम मांग रखते हैं। उस संस्था में संबंधित विशेषज्ञता में सबसे कम वेतन मांगने वाले को पदस्थ किया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञों के अतिरिक्त कुछ चिह्नित संजीवनी क्लीनिकों में डॉक्टरों की भर्ती के लिए यह व्यवस्था की गई है।


आदिवासी इलाकों में खुलेंगे 6 नए मेडिकल कॉलेज

रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनिता नागर सिंह चौहान ने आदिवासी इलाकों में डॉक्टरों और अस्पतालों की कमी को लेकर लोकसभा में प्रश्न पूछा था, जिसके लिखित उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए कुल 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी है, जिनमें छह मेडिकल कॉलेज आदिवासी बहुल जिलों में बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रतलाम में दलालों के भरोसे से शादी... जुड़ते ही टूट रहे रिश्ते, लाखों रुपये में तय करते हैं दुल्हनों के सौदे