• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Police Constable Result: साढ़े सात हजार पुलिस आरक्षकों के परीक्षा परिणाम में देरी, जून के पहले नियुक्ति के आसार नहीं

MP Police Constable Result: लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 06:12:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jan 2024 06:19:56 PM (IST)
MP Police Constable Result: साढ़े सात हजार पुलिस आरक्षकों के परीक्षा परिणाम में देरी, जून के पहले नियुक्ति के आसार नहीं
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती।

HighLights

  1. पुलिस आरक्षकों के परिणाम जारी करना कर्मचारी चयन मंडल की पहली प्राथमिकता है।
  2. फरवरी-मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी।
  3. उप निरीक्षकों की भर्ती शुरू हाेने के आसार कम हैं।

MP Police Constable Result: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। कर्मचारी चयन मंडल से लिखित परीक्षा के परिणाम जारी नहीं होने के कारण प्रदेश में साढ़े सात हजार पुलिस आरक्षकों की नियुक्ति उलझी हुई है। लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस लेगी। परीक्षा में चार से पांच माह लग जाएंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी। इसमें भी लगभग दो माह लगेंगे।

इस प्रकार जून के पहले नियुक्ति होने की संभावना नहीं है। जब तक पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी नहीं होते साढ़े 500 उप निरीक्षकों की भर्ती भी शुरू होने के आसार नहीं हैँ। इसकी वजह यह कि पुलिस आरक्षकों के परिणाम जारी करना कर्मचारी चयन मंडल की पहली प्राथमिकता है। दूसरी बात यह कि फरवरी-मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। इस कारण भी उप निरीक्षकों की भर्ती शुरू हाेने के आसार कम हैं।


naidunia_image

पुलिस मुख्यालय सितंबर में ही उप निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए मंडल को नियमावाली भेज चुका है। पहली बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक रखे गए हैं, इसके पहले की परीक्षाओं में मात्र निर्धारित अंक ही लाना पड़ता था।

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार एक लाख पदों पर भर्ती कर रही है। आरक्षकों और पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती भी इसी का हिस्सा है। अगस्त 2023 के पहले सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य था, पर कर्मचारी चयन मंडल के पास परीक्षाओं का ज्यादा दबाव होने के कारण परीक्षाओं के आयोजन और परिणाम जारी करने में देरी हो रही है।