_m.webp)
भोपाल। वैलेंटाइन वीक के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने युवाओं को गजब का वैलेंटाइन ऑफर दिया है। ये ऑफर लड़के-लड़कियों दोनों के लिए है। पुलिस का ऑफर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से जुड़ा है। कोई भी अपने एक्स के बारे में किसी भी प्रकार का शक होने पर जानकारी पुलिस को दे सकता है। इस पर मप्र पुलिस एक शानदार सप्राइज गिफ्ट भी देगी।
दरअसल अपराधियों को पकड़ने और अपने मुखबिर बढ़ाने के उद्देश्य से मप्र पुलिस ने युवाओं से उनके अपराध में संलग्न EX के बारे में जानकारी मांगी है। इसके लिए एमपी पुलिस ने गजब का कंबो पैक भी दिया है। पुलिस ने वादा भी किया है कि उनके EX की शानदार खातिरदारी की जाएगी। इसके लिए बस आपको 112 पर अपने अपराधी प्रवृत्ति वाले EX की जानकारी देनी है। इसके बाद पुलिस उसे शानदार अनुभव देगी।

एमपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस ऑफर की जानकारी दी है। ऑफर के अनुसार EX को पुलिस की पेट्रोलिंग कार में लांग ड्राइव का मौका मिलेगा। एमपी पुलिस ने कहा अतिथि गृह में मिलेगी आरामदायक रात और पर्सनल फोटो शूट का भी एमपी पुलिस ने ऑफर दिया है।
"EX" की जुड़ी है अपराध से कड़ी
तो हम पहनाएंगे उसे हथकड़ी। #MPPolice #ValentineDay #VaadaVardiKa pic.twitter.com/XgWo0gpNbI
— Madhya Pradesh Police (@MPPoliceDeptt) February 15, 2024