• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में कांग्रेस की बड़ी तैयारी: 4 महीने में पुनर्गठन, जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर में होगा बड़ा प्रदर्शन

भोपाल में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में चुनाव प्रबंधन टीम, दतिया उपचुनाव की समीक्षा और जनआंदोलन की रूपरेखा तय होगी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 06:20:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 06:20:14 PM (IST)
एमपी में कांग्रेस की बड़ी तैयारी: 4 महीने में पुनर्गठन, जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर में होगा बड़ा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश कांग्रेस विभागों और प्रकोष्ठों का 4 माह में करेगी पुनर्गठन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में बनेगी रणनीति
  2. कमल नाथ को छोड़कर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
  3. जीतू पटवारी के परिवार को निशाना बनाने पर इंदौर में बड़ा प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में संगठन सृजन अभियान का प्रमुख चरण पूरा कर लिया है। पार्टी अब अगले चार महीनों के भीतर अपने सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा व अन्य चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समानांतर रूप से मैदानी आंदोलनों और चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

भोपाल में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक

संगठन की आगामी कार्ययोजना और रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए भोपाल में राजनीतिक मामलों की समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। हाल ही में नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा के आधार पर यह बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें पार्टी के भंग किए गए प्रदेश से लेकर मैदानी इकाइयों के पुनर्गठन का समयबद्ध ढांचा तैयार किया जाएगा।


इंदौर में होगा बड़ा प्रदर्शन, चुनाव प्रबंधन टीम पर विचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सोच के अनुसार, चुनाव प्रबंधन के लिए एक समर्पित और विशेष टीम का गठन किया जा सकता है। यह टीम संभागवार और जिलेवार रणनीतियों का आकलन कर बूथ स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की नीतियों और कथित पुलिस-प्रशासनिक दुरुपयोग के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने पर चर्चा होगी। जीतू पटवारी के परिजनों को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाए जाने के विरोध में इंदौर में एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मजबूत संदेश देने की कोशिश होगी।

दतिया उपचुनाव की होगी गहन समीक्षा

बैठक के दौरान दतिया में हुए उपचुनाव के प्रदर्शन पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी विधायकों, पूर्व विधायकों तथा प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। पार्टी ने 2 से 30 बूथों के क्लस्टर बनाकर जिन जिम्मेदारियों का बंटवारा किया था, उनकी बूथवार रिपोर्ट ली जाएगी।

कमल नाथ को छोड़ सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी करेंगे। व्यक्तिगत कारणों से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे, हालांकि उनके पुत्र और पूर्व सांसद नकुल नाथ बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, मीनाक्षी नटराजन और कमलेश्वर पटेल सहित पार्टी के सभी प्रमुख वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।