• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Rajya Sabha Elections: तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव, आदिवासी या महिला को लड़वा सकती है चुनाव

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी तीसरी सीट पर यानी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने किसी महिला या एसटी वर्ग के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोमांचक बना सकती है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 08:40:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 08:40:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Rajya Sabha Elections: तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव, आदिवासी या महिला को लड़वा सकती है चुनाव
भाजपा ने उतारे रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव का कूट समीकरण
  2. भाजपा ने उतारे रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ
  3. कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के नाम पर असंतोष

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रस्तावित चुनाव के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन तो भाजपा ने दो प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने फिलहाल तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में कोई रणनीति उजागर नहीं की है।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी तीसरी सीट पर यानी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने किसी महिला या एसटी वर्ग के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोमांचक बना सकती है। एसटी प्रत्याशी की संभावना को इससे बल मिलता है क्योंकि पार्टी ने आदिवासी चेहरा रहे सुमेर सिंह सोलंकी को दूसरा मौका नहीं दिया है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता।


मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर असंतोष

बता दें, कांग्रेस के पास तीसरी सीट जिताने के लिए वोट यानी विधायक भले पर्याप्त हैं लेकिन कुछ कमजोर कड़ियों के चलते भाजपा दांव चल सकती है। भाजपा का एसटी प्रत्याशी होने पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाए जाने पर असंतोष सामने आ रहा है। विधायकों के बीच भी मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मतभेद हैं। इस बीच, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि पार्टी तीसरी सीट पर प्रत्याशी घोषित करती है तो हम उसे जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्रॉस वोटिंग का डर

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा डर क्रॉस वोटिंग का है। पार्टी के 64 विधायक हैं। बीना से विधायक निर्मला सप्रे का झुकाव भाजपा की तरफ होने और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर लगी रोक जैसी तकनीकी वजहों से कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा 62 पर सिमट गया है। तीसरी सीट को सुरक्षित रूप से जीतने के लिए 58 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता है।

कांग्रेस के पास दावों के मुताबिक भले ही 62 विधायकों का गणित हो, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्टी के पास केवल चार अतिरिक्त वोट ही बच रहे हैं। ऐसे में यदि सिर्फ 4-5 विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर दें या फिर मतदान से अनुपस्थित हो जाएं तो खेल पलट जाएगा। भाजपा ऐसे असंतुष्ट विधायकों से संपर्क साध सकती है।

भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों के संपर्क में

मध्य प्रदेश में आदिवासी और महिला मतदाता दोनों ही निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में भाजपा विपक्ष को महिला या आदिवासी विरोधी साबित करने का नैरेटिव सेट कर सकती है। भाजपा ने प्रत्याशियों के पैनल में आदिवासी वर्ग की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम भी भेजा था। पार्टी सूत्र कहते हैं कि मीनाक्षी के विरुद्ध यदि ऐसा कोई प्रत्याशी भाजपा खड़ा करेगी तो कांग्रेस के आदिवासी विधायक भी समर्थन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, भोपाल मंडल के आठ स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म बनेंगे

व्हिप के खिलाफ भी वोट कर देते हैं विधायक

राज्यसभा चुनाव में वैसे तो पार्टी का व्हिप जारी होता है, लेकिन असंतुष्ट विधायक अक्सर अंतरात्मा की आवाज या तकनीकी खामियों का सहारा लेकर क्रॉस वोटिंग कर देते हैं। मीनाक्षी नटराजन के बाहरी या अलोकप्रिय होने के तर्क को आधार बनाकर कुछ कांग्रेस विधायक पाला बदल सकते हैं।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई और कलह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस गुटबाजी के कारण बिखर रही है और उसका अपने विधायकों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।