• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Sports News: पहली बार मप्र की टीम अखिल भारतीय सिविल सेवा बास्‍केटबाल प्रतियोगिता में खेलेगी

MP Sports News: मप्र टीम का कैंप राजधानी के तत्‍या टोपे नगर स्‍टेडियम में 26 दिसंबर से तीन जनवरी तक आयोजित किया गया था।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Tue, 03 Jan 2023 11:59:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Jan 2023 11:59:54 PM (IST)
MP Sports News: पहली बार मप्र की टीम अखिल भारतीय सिविल सेवा बास्‍केटबाल प्रतियोगिता में खेलेगी

MP Sports News:भोपाल। मप्र की सिविल सेवा बास्‍केटबाल टीम नई दिल्‍ली में पांच से आठ दिसंबर को आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही है। मप्र टीम का कैंप राजधानी के तत्‍या टोपे नगर स्‍टेडियम में 26 दिसंबर से तीन जनवरी तक आयोजित किया गया था। बास्‍केटबाल के अलावा नई दिल्‍ली में तैराकी, पावर लिफ्टिंग व वेट लिफ्टिंग की प्रयितोगिता भी आयोजित हो रही है।

मप्र बास्‍केटबाल बाल टीम इस प्रकार है

महिला वर्ग : ऋतु शर्मा, बिंदु सुनील, अर्चना पांडे, नेहा गुर्जर, फरहाना फारुखी, शहाना कुरैशी, बिंदु धलरवार, रेणुका निगम, सरिता लिल्‍हारे, निनिता जैन, कुसुमलता धुर्वे व लक्ष्‍मी दुबे। कोच संजय श्रीवास्‍तव व मैनेजर स्‍वाति सिन्‍हा।

पुरुष टीम : उपेंद्र पांडे, उमंग अग्रवाल, रविंद्र कुमार सागर, मुकेश बिस्‍ट, राजेश गुजाई, संदीप रावत,अजय घोसरे, ब्रज सिंह, सुधीर शर्मा, माइकल एंथोनी, संजय पाटिल व हेमंत रावत। कोच ए सुरेश व मैनेजर संजय श्रीवास्‍तव।

28वां इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार से

भोपाल। 28वां इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 4 जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 9.30 बजे ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर रणजी इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने पर मध्य प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आदित्‍य श्रीवास्‍तव और मध्य प्रदेश से पहली बार वल्र्डकप खेलने वाली भोपाल की क्रिकेटर सौम्या तिवारी का सम्मान किया। उद्घाटन अवसर पर इंदौर इलेवन और भोपाल इलेवन के बीच एक मैत्री मैच खेला जाएगा।टूर्नामेंट तीन ग्रुप में खेला जाएगा। इसमें मीडिया के एलीट और प्लेट ग्रुप के अलावा कार्पोरेट मुकाबले भी खेले जाएंगे। विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद और उपविजेता को 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।


इंदौर टीम: ओम सोनी, कपीश दुबे, विकास पांडे, गजेंद्र नगर, मयंक यादव, विकास मिश्रा, अनिल त्यागी, राजकुमार अग्निहोत्री, नवीन यादव, रवि तिवारी, कार्तिक गुर्जर, शिवम तोमर, समीर देशपांडे, प्रकाश काजोडिया और राहुल शेलगांवकर।