• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल वालों के लिए बड़ी खबर, जंक्शन की जगह रानी कमलापति से चलेंगी ये 14 ट्रेनें! 15 लाख यात्रियों को फायदा

भोपाल स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव, मेट्रो निर्माण और ट्रैफिक जाम को देखते हुए सांसद समेत जनप्रतिनिधियों ने कुछ ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन पर शिफ्ट...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:48:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:48:35 AM (IST)
भोपाल वालों के लिए बड़ी खबर, जंक्शन की जगह रानी कमलापति से चलेंगी ये 14 ट्रेनें! 15 लाख यात्रियों को फायदा
भोपाल जंक्शन पर भीड़ घटाने के लिए ट्रेनों की शिफ्टिंग की मांग (AI Generated Image)

HighLights

  1. कुछ ट्रेनें आरकेएमपी शिफ्ट करने की मांग
  2. नवंबर में जबलपुर बैठक में उठेगा मुद्दा
  3. दक्षिण भोपाल के 15 लाख यात्रियों को फायदा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव, मेट्रो निर्माण और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सांसद समेत जनप्रतिनिधियों ने कुछ ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन पर शिफ्ट करने की मांग की है। प्लेटफार्म नंबर-1 के सामने नौ फीट चौड़ी सड़क पर आटो और कैब चालकों के जमावड़े से यातायात प्रभावित होता है।

जनप्रतिनिधियों के अनुसार, वे पहले भी रेलवे के सामने यह मुद्दा उठा चुके हैं। नवंबर में जबलपुर में होने वाली बैठक में फिर से यह मांग रखी जाएगी। उनका कहना है कि आरकेएमपी की क्षमता 40 से 50 हजार यात्रियों की है, जबकि यहां रोजाना 10 से 15 हजार यात्री ही पहुंचते हैं। ट्रेनों की शिफ्टिंग से सुविधाओं का बेहतर उपयोग होगा और पुराने शहर में जाम का दबाव घट सकता है।


भोपाल जंक्शन पर यात्रियों को होती हैं ये परेशानियां

भोपाल जंक्शन पर यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म पर भीड़ और अव्यवस्था रहती है, समय पर ट्रेन पकड़ने में कठिनाई होती है, लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है, ट्रैफिक जाम और पार्किंग से प्लेटफार्म तक पहुंचने में दिक्कत होती है। बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है, भारी सामान ले जाने में दिक्कत आती है और साथ ही सुरक्षा और सुविधा पर भी असर पड़ता है।

शिफ्टिंग से क्या होगा फायदा

आरकेएमपी पर ट्रेनों की शिफ्टिंग से भोपाल जंक्शन पर भीड़ और ट्रैफिक दबाव कम होगा। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी और आरकेएमपी की आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दक्षिण भोपाल के लगभग 10 से 15 लाख यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

भोपाल से बीना की ओर जाने वाली ये ट्रेनें चल सकती हैं आरकेएमपी से

भोपाल से बीना की ओर जाने वाली जिन ट्रेनों को आरकेएमपी से चलाने की मांग है उनमें ट्रेन नंबर 13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस जो बुधवार सुबह 09:30 बजे चलती है, 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 10:15 बजे, 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस शाम 4:55 बजे, 12197 भोपाल-जबलपुर इंटरसिटी दोपहर 3:15 बजे, 22161 राज्यरानी एक्सप्रेस शाम 6:55 बजे, 11272 विंध्याचल एक्सप्रेस शाम 6:10 बजे,

11633 भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस रात 08:55 बजे हर रविवार, 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 20:55 बजे सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार, 22165 ऊर्जा राजधानी एक्सप्रेस 20:55 बजे शनिवार, मंगलवार, बुधवार, 12594 भोपाल-लखनऊ गरीब रथ 11:50 बजे, 19324 भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर इंटरसिटी शाम 5 बजे, 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस शाम 4:35 बजे, 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस रात 11:10 बजे और 61631 भोपाल-बीना मेमू सुबह 7:30 बजे शामिल हैं।

आरकेएमपी से इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनें भोपाल जंक्शन शिफ्ट हो सकती हैं

वहीं आरकेएमपी से इटारसी की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों को भोपाल जंक्शन से चलाने का प्रस्ताव है। इनमें 22187 रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी सुपरफास्ट सुबह 05:15 बजे, 11665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल दोपहर 3:20 बजे, 20173 रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत दोपहर 03:30 बजे, 12061 रानी कमलापति-मदन महल जनशताब्दी शाम 5:40 बजे और 12154 रानी कमलापति-मुंबई एसीटीसी साप्ताहिक सुपरफास्ट शाम 6:00 बजे शामिल हैं। इससे पुराने भोपाल के लोग जंक्शन से और दक्षिण भोपाल के लोग आरकेएमपी से यात्रा कर सकेंगे। भोपाल जंक्शन पर रोजाना 230 ट्रेनें और 30 हजार यात्री हैं, जबकि आरकेएमपी पर 56 ट्रेनें और 10 से 15 हजार यात्री हैं। दोनों स्टेशनों के बीच दूरी 6 किमी है।

आरकेएमपी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां से दिल्ली और इंदौर की ट्रेनें भी चलती हैं। कुछ ट्रेनों का संचालन यहां से होने पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह मुद्दा नवंबर में जबलपुर की बैठक में उठाएंगे।

- आलोक शर्मा, सांसद, भोपाल

रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां एक समय में 45 हजार यात्रियों की क्षमता है। ट्रेनों की शिफ्टिंग पर चर्चा हुई, लेकिन अब तक ठोस अपडेट नहीं आया है।

-आलोक संजर, पूर्व सांसद, भोपाल