• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Tech Growth Conclave 13 जुलाई को भोपाल में; युवाओं के लिए आईटी में रोजगार का मौका, 1.23 लाख नौकरियों का अनुमान

कॉन्क्लेव में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, जीसीसी संचालकों, डेटा सेंटर डेवलपर्स, सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 12:22:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 12:23:43 PM (IST)
MP Tech Growth Conclave 13 जुलाई को भोपाल में;  युवाओं के लिए आईटी में रोजगार का मौका, 1.23 लाख नौकरियों का अनुमान
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन
  2. जीसीसी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर रहेगा मुख्य फोकस
  3. निवेश, एमओयू और नई परियोजनाओं की घोषणाओं की संभावना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य की अर्थव्यवस्था तय करने वाले क्षेत्र होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ निवेश, नई परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग पर चर्चा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय कंपनियां करेंगी निवेश

यह टेक कॉन्क्लेव का तीसरा चरण है। पहले दो चरण में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनसे 1.23 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। कॉन्क्लेव में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, जीसीसी संचालकों, डेटा सेंटर डेवलपर्स, सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।


सीटीआरएलएस डेटासेंटर्स, केन्स टेक्नोलॉजीस, फुजियामा पॉवर और न्योबोल्ट लिमिटेड सहित कई प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्टार्ट-अप, इनक्यूबेटर और नवाचार आधारित उद्यमों को भी मंच दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमपी के सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान... भोपाल में 100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के साथ सीएम मोहन यादव के कई बड़े एलान

कौशल विकास पर रहेगा फोकस

आइआईएसईआर और आईआईएम इंदौर जैसे शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान उद्योग-अकादमिक सहयोग, अनुसंधान और कौशल विकास पर अपने सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नई औद्योगिक साझेदारियों, समझौता ज्ञापनों (एमओयू), परियोजनाओं के लोकार्पण और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं की भी संभावना है।