• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार, जिलों में हुआ प्रकाशन

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने SIR के बाद सभी फर्जी और दोहरे नाम हटा दिए हैं। अब इन नामों के साथ ही नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 07:46:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 07:55:49 AM (IST)
MP नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार, जिलों में हुआ प्रकाशन

HighLights

  1. MP राज्य निर्वाचन आयोग ने अपडेटेड मतदाता सूची जारी कर दिया है
  2. यह सूची SIR के तहत हुए छटनी के बाद जारी की गई, सभी दोहरे नाम हटे
  3. राज्य निर्वाचन आयोग अब नवंबर-दिसंबर में उपचुनाव संपन्न कराएंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची (Voter List) पूरी तरह तैयार कर जिलों में इसका प्रकाशन कर दिया है।

यह नई मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इन्टेंशिव रिविजन (SIR) के बाद अपडेट की गई मतदाता सूची के आधार पर तैयार की गई है।

फर्जी और दोहरे नाम हटाए गए

नई मतदाता सूची को पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और बिना गलती के बनाने के लिए व्यापक स्तर पर नाम छांटने का काम किया गया है। SIR प्रक्रिया के दौरान चिह्नित किए गए निम्नलिखित नामों को सूची से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है:


  • स्थायी रूप से स्थानांतरित लोग: जो नागरिक अब उस क्षेत्र में नहीं रहते और दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं।
  • दोहरे नाम: जिन मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग स्थानों या वार्डों की वोटर लिस्ट में दर्ज थे।
  • मृतक मतदाता: जिन नागरिकों का निधन हो चुका है।

नवंबर-दिसंबर में होंगे उपचुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जिलों में प्रकाशित की गई इसी अपडेटेड वोटर लिस्ट के आधार पर नवंबर-दिसंबर में प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में खाली पड़े पदों पर उपचुनाव (By-Elections) संपन्न कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान, बारिश भी नहीं रोक सकी मतदाताओं का उत्साह