• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश: विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का आरोप- पुलिस का सहारा लेकर विपक्षी नेताओं को किया जा रहा परेशान

MP Vidhan Sabha: मध्य प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष ने भ्रष्टाचार के साथ ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की प्लानिंग बनाई है। सरकार द्वारा बार-बार लिए जा रहे कर्ज का भी मुद्दा उठेगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 10:22:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 01:54:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश: विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का आरोप- पुलिस का सहारा लेकर विपक्षी नेताओं को किया जा रहा परेशान
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक।

HighLights

  1. राजधानी भोपाल में चल रहा विधानसभा सत्र
  2. विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करेगी कांग्रेस
  3. भाजपा ने भी बुलाई विधायक दल की बैठक

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार भैंस बन गई है। हमने विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की आवाज के प्रतीक के रूप में सपेरों का किरदार निभाया। सरकार भैंस की तरह व्यवहार कर रही है क्योंकि वह हमारी बात नहीं सुन रही है। नीचे देखिए वीडियो

कांग्रेस विधायकों को परेशान कर रही पुलिस

कांग्रेस के विधायकों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। अभय मिश्रा और सेना पटेल के मामले को आधार बनाकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह सरासर गलत हो रहा है। पूर्व विधायक के कहने पर अभय मिश्रा पर झूठा प्रकरण बना दिया।


इसी तरह सेना पटेल का लड़का गाड़ी चला रहा था। साफ दिख रहा है नजर हटी दुर्घटना घटी, जैसी स्थिति थी, जानबूझकर नहीं हुआ कुछ भी, लेकिन फिर भी 307 लगा दी गई। यह कुल मिलाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है।

आरिफ मसूद का स्कूल तोड़ने के लिए अमला चला गया। इन प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी बात लाई गई थी लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Congress leaders protest against the Madhya Pradesh government over several issues. pic.twitter.com/0mEIWXqrfg

— ANI (@ANI) July 29, 2025

वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसके दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का होने की संभावना है।

इसमें अधोसंरचना विकास के लिए निर्माण विभागों को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में श्रम विभाग श्रम विधियां संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेगा।

विधानसभा में प्रदेश में लगातार कम होते भूजल स्तर तथा परंपरागत जल संरचनाओं के समाप्त होने से उत्पन्न स्थिति का मुद्दा भाजपा विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह उठाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक अजय सिंह निजी स्कूलों द्वारा मनमाफी फीस वसूलने और भाजपा विधायक प्रदीप लारिया वृद्धावस्था और विधवा पेंशन की राशि में वृद्धि को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण कराएंगे।

#WATCH | Bhopal | Madhya Pradesh Assembly LoP Umang Singhar says, "The government has become a buffalo. We played snake charmers as a symbol of the people's voice during the protest. The government behaves like a buffalo as it is not listening to us...We are fighting our… https://t.co/Gxu7FbJMhr pic.twitter.com/KgQHWcd6OQ

— ANI (@ANI) July 29, 2025

भाजपा विधायक दल की बैठक

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सदन में विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रूपरेखा तय होगी। साथ ही अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कौन-कौन सदस्य बोलेंगे, यह भी निर्धारित किया जाएगा।

विधानसभा में मनाई जाएगी जयंती एवं पुण्यतिथि

प्रदेश के सभी दिवंगत मुख्यमंत्रियों और अध्यक्षों की जयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी। यह निर्णय सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया। साथ ही सत्र के दौरान होने वाले कामकाज को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास में सबका योगदान रहा है फिर चाहे वह कोई भी मुख्यमंत्री या विधानसभा अध्यक्ष रहा हो। इनके योगदान को स्मरण करने के लिए विधानसभा में जन्म जयंती और पुण्यतिथि मनाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित समिति के सभी सदस्यों ने सहमति जताई। ।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।