• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

विजयादशमी पर MP में मनेगा 'गृह प्रवेश दिवस', 10 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा

दशहरे पर मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 'गृह प्रवेश दिवस' मनाया जाएगा। पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी नवनिर्मित पक्के घरों में प्रवेश करेंगे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:53:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:53:07 AM (IST)
विजयादशमी पर MP में मनेगा 'गृह प्रवेश दिवस', 10 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा
विजयादशमी पर MP में मनेगा 'गृह प्रवेश दिवस' (फाइल फोटो)

HighLights

  1. MP के नगरीय निकायों में मनेगा 'गृह प्रवेश दिवस'।
  2. पीएम आवास योजना के लाभार्थी करेंगे गृह प्रवेश।
  3. वैदिक परंपरा के अनुसार नवनिर्मित घरों में होगा प्रवेश।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में ‘गृह प्रवेश दिवस’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, वे अपने नवनिर्मित एवं पूर्णतः सुसज्जित आवासों में परिवार सहित वैदिक परंपरा के अनुसार गृह प्रवेश करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन कर अब तक 10 लाख से अधिक ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में अभूतपूर्व खुशहाली एवं नई दिशा प्रदान की है।