• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather: उत्तर भारत से सर्द हवाएं आने से बढ़ा ठंड, मप्र के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को मंडला में सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बदलाव संभव है।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 10:17:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Nov 2024 10:17:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Weather: उत्तर भारत से सर्द हवाएं आने से बढ़ा ठंड, मप्र के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बदलाव। Image Generated by Meta AI

HighLights

  1. सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी
  2. पचमढ़ी में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस
  3. मंडला में सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा दूसरे दिन भी 5.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी भोपाल सहित छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

रात के तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। 29 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के भी संकेत मिले हैं।


मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। उसके प्रभाव से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी

अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट होने की संभावना है। 29 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। हालांकि उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

चार प्रमुख नगरों में तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 27.5 9.8
इंदौर 27.5 12.4
ग्वालियर 28.4 11.2
जबलपुर 27.8 10.0

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में। )

चार प्रमुख शहरों में तापमान शहर- अधिकतम- न्यूनतम भोपाल- 27.0- 9.2 इंदौर- 27.6- 12.9 ग्वालियर- 28.4- 12.0 जबलपुर- 26.8- 9.2 --------------------- इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा शहर- न्यूनतम तापमान मंडला- 7.0 जबलपुर- 9.2 भोपाल- 9.8 उमरिया- 8.1 राजगढ़- 9.2 मलाजखंड- 9.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में।) ------------

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।