• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 12th September: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 38 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने रायसेन, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर और पांढुर्णा में भारी वर्षा की आशंका जताई है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 10:10:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 10:10:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Weather 12th September: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 38 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून
  2. भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
  3. 16 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार से शुरू हुए वर्षा के सिलसिले ने प्रदेशभर को तरबतर कर दिया। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई।

कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई

शाम तक बालाघाट में 40 मिलीमीटर, दतिया में 34 मिलीमीटर और उमरिया में 33 मिलीमीटर पानी बरसा। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और शाम को गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा गुना, ग्वालियर, जबलपुर और सागर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। दमोह में बीते 24 घंटों के दौरान 144 मिलीमीटर पानी बरसा।


16 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी का सिस्टम अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके असर से शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने रायसेन, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर और पांढुर्णा में भारी वर्षा की आशंका जताई है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सतना सहित करीब 38 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी

प्रदेश में कहां कितनी हुई वर्षा

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
सागर 12.0
सिवनी 12.0
राजगढ़ 10.0
दमोह 7.0
गुना 4.0
सतना 4.0
नरसिंहपुर 4.0
जबलपुर 2.0
ग्वालियर 1.0
पचमढ़ी 1.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 31.2 23.6
इंदौर 32.4 21.8
ग्वालियर 32.7 26.9
जबलपुर 31.0 23.0

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।