• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

MP Weather 15th September: सक्रिय वेदर सिस्टम्स के चलते अगले 48 से 72 घंटों के दौरान भोपाल, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन और चंबल-ग्वालियर संभाग सहित राज्य के...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 08:56:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 08:56:06 PM (IST)
MP Weather: भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान।

HighLights

  1. राजस्थान-गुजरात सीमा पर बना लो प्रेशर एरिया
  2. कई जिलों में आज हल्की से मध्यम वर्षा के आसार
  3. अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी वर्षा का दौर धीमा पड़ गया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। शिवपुरी में 9 मिलीमीटर, इंदौर में 7 मिलीमीटर, राजगढ़ में 7 मिलीमीटर और नर्मदापुरम में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जबकि राजधानी भोपाल सहित बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप खिल गई। छतरपुर जिले के नौगांव, छिंदवाड़ा, रतलाम, टीकमगढ़, उज्जैन और पचमढ़ी में 1 मिलीमीटर के आसपास ही पानी गिरा।

19 सितंबर से मानसून की विदाई का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, लेकिन विदाई से पहले प्रदेश में वर्षा का एक और दौर देखने को मिलेगा। वर्तमान में राजस्थान-गुजरात सीमा पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।


यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते कुएं में समाए 4 मासूम, अशोकनगर में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, सभी 10 साल से कम उम्र के

अगले 48 से 72 घंटों में वर्षा का अनुमान

इसके साथ ही मुख्य मानसून ट्रफ राजगढ़ व दमोह से और अरब सागर से झारखंड तक फैली दूसरी ट्रफ लाइन भी प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इन सक्रिय वेदर सिस्टम्स के चलते अगले 48 से 72 घंटों के दौरान भोपाल, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन और चंबल-ग्वालियर संभाग सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

कहां कितनी हुई वर्षा?

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
छिंदवाड़ा 1.0
दतिया 0.8
धार 0.4
गुना 0.6
जबलपुर 0.2
नौगांव 1.0
पचमढ़ी 1.0
रायसेन 2.0
रतलाम 1.0
श्योपुर 2.0
टीकमगढ़ 1.0
उज्जैन 1.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (तापमान °C) न्यूनतम (तापमान °C)
भोपाल 29.0 23.6
इंदौर 27.6 23.2
ग्वालियर 32.5 25.6
जबलपुर 30.3 24.0

नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में