• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 17th July: बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, इन 15 जिलों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी

उत्तर-पश्चिम भारत में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा के आसार हैं। 19 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा, जिससे वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 09:21:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 09:21:41 PM (IST)
MP Weather 17th July: बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, इन 15 जिलों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी
MP Weather 17th July: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में मानसून ब्रेक, बुंदेलखंड-महाकोशल में हुई हल्की वर्षा
  2. 19 जुलाई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, भारी बारिश के आसार
  3. दमोह में सबसे ज्यादा 15 मिमी बारिश, रतलाम में 35.2 डिग्री पहुंचा पारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से रूठे बादलों ने गुरुवार को थोड़ी सक्रियता दिखाते हुए बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकोशल क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा कराई। दमोह में सर्वाधिक 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि खजुराहो में नौ मिमी, सीधी में चार और मंडला में 0.4 मिमी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे पूर्वी इलाकों में वर्षा की हलचल शुरू हुई है। पश्चिमी इलाकों में अगले चार-पांच दिनों तक तेज वर्षा की संभावना कम है, लेकिन अगले सप्ताह से राहत की उम्मीद है।


पश्चिमी मध्य प्रदेश में आने वाले प्रमुख जिलों के नाम इस प्रकार हैं...

इंदौर संभाग के जिले: इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर।

उज्जैन संभाग के जिले: उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर मालवा।

अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम: नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

उत्तर-पश्चिम भारत में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा के आसार हैं। 19 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा, जिससे वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस सप्ताह अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। लेकिन अगले सप्ताह से मानसूनी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। भोपाल का तापमान पिछले तीन दिनों से 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।

तापमान में बढ़ोतरी: सामान्य से 5 डिग्री तक चढ़ा पारा

गुरुवार को प्रदेश के औसत तापमान में एक से पांच डिग्री तक की वृद्धि हुई। रतलाम का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और ग्वालियर में 38 डिग्री तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Promotion in MP: एमपी में पदोन्‍नति में गड़बड़झाला, प्रमोशन लिस्‍ट में उनके भी नाम जिनके खिलाफ चल रहे कोर्ट केस

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान (अधिकतम -- न्यूनतम)

भोपाल: 33.9°C -- 25.4°C

इंदौर: 34.0°C -- 26.1°C

ग्वालियर: 38.0°C -- 28.8°C

जबलपुर: 35.3°C -- 26.0°C

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।