• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 18th August: रीवा और बालाघाट में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां निरंतर जारी हैं, कहीं पर रुक-रुक कर वर्षा हो रही है तो कहीं पर जोरदार बादल बरस रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों मे...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 10:08:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 07:32:20 AM (IST)
MP Weather 18th August: रीवा और बालाघाट में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी
MP Weather 18th August: रीवा और बालाघाट में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

HighLights

  1. रीवा और बालाघाट जिले में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  2. बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर शुरू होगा झमाझम का दौर
  3. खजुराहो में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां निरंतर जारी हैं, कहीं पर रुक-रुक कर वर्षा हो रही है तो कहीं पर जोरदार बादल बरस रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। छतरपुर के खजुराहो में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा सीधी में 6 मिलीमीटर, सतना व रतलाम में 5 मिलीमीटर, दमोह व नर्मदापुरम में 4 मिलीमीटर, सागर व पचमढ़ी में 3 मिलीमीटर, रीवा में 2 मिलीमीटर और भोपाल में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश के छिंदवाड़ा, धार, गुना, जबलपुर में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को रीवा और बालाघाट जिले में मूसलाधार वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


पूर्वी मध्य प्रदेश में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा तक कम दबाव का क्षेत्र (डिप्रेशन) बना हुआ है। यह अगले 24 घंटों में बिहार पहुंचेगा और फिर छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में झमाझम वर्षा का नया दौर शुरू होगा। फिलहाल चार चक्रवाती परिसंचरण और राजस्थान से बंगाल तक सक्रिय मानसून ट्रफ के असर से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है, जिससे दिन और रात का तापमान सामान्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MP में 8,144 करोड़ से बनेंगे 11 नए इंडस्ट्रियल पार्क... उज्जैन, धार, देवास और जबलपुर समेत कई जिलों में होगा विकास

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 26.8 23.0
इंदौर 27.4 22.5
ग्वालियर 33.5 26.7
जबलपुर 27.1 24.0

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)