• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Forecast: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, अगले 4-5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

MP Weather Forecast: अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा, दिन में तेज धूप खिलेगी और शाम होते ही गरज-चमक के साथ तेज बौछारें गिर सकती हैं...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 08:39:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 08:39:43 PM (IST)
MP Weather Forecast: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, अगले 4-5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
MP Weather Forecast: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश

HighLights

  1. प्रदेश में दिन में तेज धूप और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश
  2. उत्तर अंडमान सागर में 18 सितंबर से बनेगा नया चक्रवाती सिस्टम
  3. महीने के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश में होगी अच्छी वर्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में धूप-छांव के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजधानी भोपाल में कहीं तेज बौछारें पड़ीं तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, कई जिलों में दिन के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि दिन में धूप निकल रही है, जबकि सीबी क्लाउड्स की वजह से शाम को गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बन रही है।

वर्तमान में उत्तर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है, लेकिन इसका राज्य के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा, दिन में तेज धूप खिलेगी और शाम होते ही गरज-चमक के साथ तेज बौछारें गिर सकती हैं।


अंडमान सागर में बन रहा नया सिस्टम कराएगा बारिश

वर्षा में कमी के चलते पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। छिंदवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री और रतलाम में 3.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह से राज्य से मानसून की विदाई के शुरुआती संकेत मिल सकते हैं। हालांकि, महीने के अंतिम सप्ताह में अच्छी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

18 सितंबर की शाम उत्तर अंडमान सागर में एक नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होगा, जो 19 सितंबर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके असर से ओडिशा और आंध्र तट की ओर बढ़ते हुए यह सिस्टम महीने के अंत में प्रदेश में फिर से अच्छी वर्षा करा सकता है।

कहां कितनी हुई वर्षा: मंडला में 14 मिमी तो भोपाल में दर्ज हुई 11 मिमी बारिश

  • मंडला: 14 मिलीमीटर
  • भोपाल (बैरागढ़): 11 मिलीमीटर
  • ग्वालियर: 4 मिलीमीटर
  • श्योपुर: 3 मिलीमीटर
  • सीधी व उमरिया: 1-1 मिलीमीटर
  • रीवा, दतिया और जबलपुर में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

भोपाल: अधिकतम 31.4 | न्यूनतम 23.6

इंदौर: अधिकतम 32.4 | न्यूनतम 22.1

ग्वालियर: अधिकतम 35.2 | न्यूनतम 26.3

जबलपुर: अधिकतम 32.9 | न्यूनतम 23.6