• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: रतलाम-धार समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, 26 सितंबर से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

MP Weather 19th September: मौसम केंद्र ने शनिवार को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में कहीं-कहीं वर्षा की चेत...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 09:11:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:05:40 PM (IST)
MP Weather: रतलाम-धार समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, 26 सितंबर से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला। ( AI Generated Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला
  2. छिंदवाड़ा में सर्वाधिक 24 मिमी बारिश
  3. शनिवार को 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजधानी में दिनभर धूप-छांव के बीच कहीं तेज बौछारें पड़ीं, तो कहीं केवल बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को सर्वाधिक 24 मिलीमीटर वर्षा छिंदवाड़ा में दर्ज की गई। इसके अलावा उमरिया में 20 मिलीमीटर, सीधी में 12 मिलीमीटर, जबलपुर व सागर में 5 मिलीमीटर, रतलाम में 4 मिलीमीटर और बालाघाट जिले के मलाजखंड व राजगढ़ में 0.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई।

शनिवार के लिए मौसम चेतावनी और चेतावनी वाले जिले

मौसम केंद्र ने शनिवार को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में कहीं-कहीं वर्षा की चेतावनी जारी की है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

मौसम प्रणालियां और 26 सितंबर से बारिश का नया दौर

मौसम विज्ञानी निसार खान ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर गुजरात की ओर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। 19 सितंबर से मानसून की विदाई की स्थितियां बन रही हैं, लेकिन इसी दौरान उत्तरी अंडमान सागर में नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से 26 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर तेज वर्षा का नया दौर शुरू हो सकता है।


प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 31.1 23.0
इंदौर 32.1 22.5
ग्वालियर 31.5 23.2
जबलपुर 33.2 23.4

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में