• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 1st August: इंदौर-भोपाल समेत इन जिलों में होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञानी पीसी साहू ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा लो प्रेशर एरिया अब गुजरात की तरफ आगे बढ़ रहा है। मानसून द्रोणिका का प्रभाव बना रहेगा।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 07:52:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 07:58:01 AM (IST)
MP Weather 1st August: इंदौर-भोपाल समेत इन जिलों में होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

HighLights

  1. सावन में सुहाना रहेगा भोपाल का मौसम
  2. अगस्त में मिलेगी जुलाई से ज्यादा ठंडक
  3. गुजरात की तरफ बढ़ा लो प्रेशर एरिया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पवित्र सावन माह के दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज काफी सुहाना रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगस्त महीने में भोपाल का जलवायु लक्षण काफी हद तक जुलाई जैसा ही रहता है, लेकिन सावन की रिमझिम फुहारों के बीच जुलाई की तुलना में यह महीना अधिक ठंडा होता है।

बीते 10 वर्षों में 2020 में 210.6 मिलीमीटर और 2022 में 190.5 मिलीमीटर में 24 घंटों में भारी वर्षा दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर सावन का यह महीना राजधानीवासियों के लिए खुशगवार मौसम लेकर आएगा।

मानसून द्रोणिका का प्रभाव बना रहेगा

मौसम विज्ञानी पीसी साहू ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा लो प्रेशर एरिया अब गुजरात की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर शनिवार से राज्य भर में वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी और भारी वर्षा की संभावना कम है, हालांकि मानसून द्रोणिका का प्रभाव बना रहेगा।


कहां कितनी हुई वर्षा

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश खंडवा में 94 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा बुरहानपुर में 55 मिलीमीटर, सीहोर में 50 मिलीमीटर, धार में 27 मिलीमीटर, खरगोन में 25 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 16 मिलीमीटर, दतिया में 10.5 मिलीमीटर, भोपाल 8 मिलीमीटर, नर्मदापुरम में 7 मिलीमीटर और इंदौर में 5 मिलीमीटर बरसात हुई।

तापमान और वर्षा का गणित

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में भोपाल की औसत वर्षा 326 मिलीमीटर दर्ज की जाती है, जिसमें औसतन 13.9 दिन वर्षा के होते हैं। हवा में नमी 79 प्रतिशत से 89 प्रतिशत के बीच रहती है। जब भी मानसून में ब्रेक आता है, तब हल्की गर्माहट और उमस बढ़ती है। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहता है, जिससे दिन-रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखता।

यह भी पढ़ें- इंदौर में जिस हाथी ने युवक को कुचला वो हैदराबाद से फिल्म शूटिंग कर आया था, महावत को वन विभाग ने दिया नोटिस

अगस्त का रिकॉर्ड

सर्वाधिक मासिक वर्षा - अगस्त 2006 में रिकॉर्ड 903.9 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

24 घंटे में रिकॉर्ड वर्षा - 14 अगस्त 2006 को 291.6 मिलीमीटर पानी गिरा था।

सबसे गर्म दिन - 5 अगस्त 1987 को तापमान 35.6 डिग्री पहुंचा था।

सबसे ठंडी रात - 21 अगस्त 2003 को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया था।