• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: दशहरा पर भोपाल-इंदौर समेत 25 जिलों में होगी बारिश, 23 अक्टूबर तक रहेगा असर

प्रदेश में अब रात के समय ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:29:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:29:10 PM (IST)
MP Weather: दशहरा पर भोपाल-इंदौर समेत 25 जिलों में होगी बारिश, 23 अक्टूबर तक रहेगा असर
MP Weather: दशहरा पर भोपाल-इंदौर समेत 25 जिलों में होगी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में अब रात के समय ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसमें दो डिग्री की और कमी आने से रात और अलसुबह सिहरन का अहसास तेज हो जाएगा।

सोमवार को कई जिलों में हुई हल्की वर्षा: भोपाल में छाए रहे घने बादल

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। सीहोर में 4.5 मिलीमीटर, इंदौर में 2.5 मिलीमीटर और सागर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में दोपहर बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ घने बादल छाए रहे, हालांकि पानी नहीं बरसा।


ट्रफ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण का असर: 23 अक्टूबर तक बनी रहेगी नमी

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक बनी ट्रफ लाइन के कारण लगातार नमी आ रही है। इसके साथ ही दक्षिण राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने दो चक्रवाती परिसंचरण के असर से हवाओं की दिशा बदल रही है, जिससे मध्य और पश्चिमी मप्र में गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। मौसम का यह रुख 23 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, धार, देवास, सीहोर, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, बैतूल, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 33.9°C 19.8°C
इंदौर 34.2°C 20.8°C
ग्वालियर 33.5°C 20.8°C
जबलपुर 33.5°C 19.2°C

यह भी पढ़ें- पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: बिना मोबाइल-ATM के पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी वरुण, UP और पंजाब में छापेमारी