• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 23rd September: जबलपुर समेत इन 12 जिलों में होगी बारिश, 26 सितंबर तक के लिए IMD का अलर्ट

मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर आज से शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी इलाकों में फिर से झड़ी...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:24:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:24:17 PM (IST)
MP Weather 23rd September: जबलपुर समेत इन 12 जिलों में होगी बारिश, 26 सितंबर तक के लिए IMD का अलर्ट
MP Weather 23rd September: जबलपुर समेत इन 12 जिलों में होगी बारिश

HighLights

  1. मानसून की विदाई से पहले 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
  2. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 26 सितंबर तक होगी बारिश
  3. मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 6 फीसदी कम हुई है बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर आज से शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी इलाकों में फिर से झड़ी लग सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को सतना में 0.9 मिलीमीटर, मंडला में 10 मिलीमीटर, छतरपुर जिले के खजुराहो में 5 मिलीमीटर और बालाघाट जिले के मलाजखंड में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

26 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज वर्षा के आसार

मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम अगले 12 घंटों में डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। इसके 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की सुबह के बीच विशाखापत्तनम और गोपालपुर के तटों को पार करने की संभावना है, जिसका असर मध्य प्रदेश में बुधवार से दिखने लगेगा।


naidunia_image

यह इस मानसूनी सीजन का आखिरी सक्रिय सिस्टम है। इसके चलते 26 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज वर्षा होने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत से लौटने लगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई रेखा फिलहाल राजस्थान, पंजाब और Haryana के हिस्सों से गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और शेष पंजाब-हरियाणा से भी मानसून के पूरी तरह लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं।

naidunia_image

मध्य प्रदेश में 1 जून से 22 सितंबर तक मानसूनी वर्षा का आंकड़ा सामान्य से कमजोर रहा है। इस अवधि में पूरे प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 6 प्रतिशत कम पानी बरसा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 2 प्रतिशत कम, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है।

naidunia_image

सबसे कम और सबसे अधिक बारिश वाले जिलों की स्थिति

सामान्य से सबसे कम वर्षा वाले पांच शहर

सामान्य से सबसे कम वर्षा वाले पांच शहर
शहर सामान्य वर्षा वास्तविक वर्षा कितनी कम हुई वर्षा
अलीराजपुर 837.5 426.0 49 प्रतिशत
धार 783.8 489.1 38 प्रतिशत
नर्मदापुरम 1234.6 817.2 34 प्रतिशत
रतलाम 888.2 593.5 33 प्रतिशत
हरदा 1055.3 720.2 32 प्रतिशत

(नोट -- वर्षा मिलीमीटर में)

सामान्य से सबसे अधिक वर्षा वाले पांच शहर

सामान्य से सबसे अधिक वर्षा वाले पांच शहर
शहर सामान्य वर्षा वास्तविक वर्षा कितनी अधिक हुई वर्षा
निवाड़ी 768.8 1183.7 54 प्रतिशत
मऊगंज 948.9 1422.8 50 प्रतिशत
सतना 922.4 1319.6 43 प्रतिशत
सिंगरौली 844.5 1093.0 29 प्रतिशत
भिंड 601.7 757.2 26 प्रतिशत

(नोट -- वर्षा मिलीमीटर में)

यह भी पढ़ें- एमपी के 22 हजार कर्मचारियों के प्रमोशन की राह आसान, 45 वर्ष की आयु के बाद अनिवार्य नहीं होगी CPCT