
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलीं। शाम साढ़े पांच बजे तक मंडला में सबसे अधिक 7 मिलीमीटर वर्षा हुई।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम बदला और मध्यम वर्षा हुई। राजधानी में करीब 2 मिलीमीटर पानी गिरा। भोपाल के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बादलों ने राहत की बूंदें बरसाईं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय एक साथ कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं।
इन बहुस्तरीय प्रणालियों के असर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आएगी, जिससे कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
| शहर | वर्षा (मिलीमीटर में) |
| मंडला | 7.0 |
| छिंदवाड़ा व रतलाम | 5.0 |
| धार | 4.0 |
| राजगढ़ | 3.0 |
| गुना व इंदौर | 1.0 |
| उज्जैन | 1.0 |
| जबलपुर | 0.6 |
| दतिया | 0.4 |
| नर्मदापुरम | 0.2 |
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
| भोपाल | 29.4 | 23.2 |
| इंदौर | 29.9 | 22.4 |
| ग्वालियर | 33.5 | 25.4 |
| जबलपुर | 32.2 | 24.2 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)