• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 3rd August: बदलेगा मौसम... भोपाल-इंदौर समेत 26 जिलों में तेज बारिश, उत्तरी हिस्से में IMD अलर्ट!

रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि भोपाल-इंदौर समेत मध्य इलाकों में धूप-छांव के बीच बौछारें पड़ीं। शाम स...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:08:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 07:24:03 AM (IST)
MP Weather 3rd August: बदलेगा मौसम... भोपाल-इंदौर समेत 26 जिलों में तेज बारिश, उत्तरी हिस्से में IMD अलर्ट!
MP Weather 3rd August: भोपाल-इंदौर समेत 26 जिलों में तेज बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि भोपाल-इंदौर समेत मध्य इलाकों में धूप-छांव के बीच बौछारें पड़ीं। शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में पांच मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। आसमान पर छाए बादलों के कारण प्रदेश का मौसम सुहाना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर।
  • येलो अलर्ट: भोपाल, इंदौर, सीहोर, विदिशा, देवास, धार, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर और कटनी।

अधिकतम तापमान की बात करें भोपाल का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ सीधी से होकर गुजर रही है। साथ ही राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। चार अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बेहद मजबूत रहने वाली हैं।


उत्तरी इलाकों में तेज वर्षा की चेतावनी

चक्रवाती घेरे और ट्रफ लाइन के सीधे असर से ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा और सीधी में मूसलधार बरसात की संभावना है। वहीं अरब सागर और गुजरात तट से मिल रही नमी के कारण भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में रुक-रुक कर बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- रतलाम में दलालों के भरोसे से शादी... जुड़ते ही टूट रहे रिश्ते, लाखों रुपये में तय करते हैं दुल्हनों के सौदे