• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में छाया मानसून... भोपाल सहित 55 जिलों में होगी भारी बारिश, हरदा-खंडवा में रेड अलर्ट

Madhya Pradesh Weather News: येलो अलर्ट में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 08:15:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 07:17:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में छाया मानसून... भोपाल सहित 55 जिलों में होगी भारी बारिश, हरदा-खंडवा में रेड अलर्ट
MP Weather 3rd July: भोपाल सहित 55 जिलों में होगी भारी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon in MP) की छाया अब पूरी तरह से गहरा गई है। गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया। जो मानसून एक दिन पहले तक ग्वालियर-चंबल और राजस्थान से सटे जिलों से दूर था, उसने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते तेजी पकड़ी। अब यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे सात जुलाई तक राज्य में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी में दोपहर ढाई बजे से लेकर सवा तीन तक 9 मिलीमीटर पानी गिरा। मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि शुक्रवार से बारिश की गतिविधियां तेज होगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।


नरसिंहपुर और सिवनी में जमकर बरसे बादल

गुरुवार को मालवा-निमाड़, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल समेत सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे ज्यादा 83 मिलीमीटर बारिश नरसिंहपुर में और 63 मिलीमीटर सिवनी में दर्ज हुई।

इसके अलावा इंदौर, उज्जैन और गुना समेत कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली।

रेड अलर्ट में हरदा और खंडवा, बाकी जिलों के लिए भी चेतावनी

शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। हरदा और खंडवा रेड अलर्ट में हैं, जहां भारी बारिशहोने की संभावना जताई है।

वहीं ऑरेंज अलर्ट में बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और देवास में मध्यम बारिश की संभावना है। येलो अलर्ट में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में शाम साढ़े पांच बजे तक कहां कितनी हुई वर्षा

शहर मिलीमीटर
राजगढ़ 39
सतना व टीकमगढ़ 38
मंडला 25
उमरिया 24
दतिया 20
दमोह 17
ग्वालियर व भोपाल 9
छिंदवाड़ा व रीवा 6
जबलपुर व गुना 5
नर्मदापुरम व बालाघाट 2
बैतूल व इंदौर 1

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 20 हजार का इंस्टेंट लोन पड़ा भारी, कारोबारी से 8.91 लाख की साइबर ठगी, हैकर्स ने किया ब्लैकमेल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।