• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 5th September: भोपाल-विदिशा समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 33 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

MP Weather 5th September: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को ग्वालियर-चंबल अंचल के शिवपुरी और श्योपुर जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 14...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 08:23:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 08:23:19 PM (IST)
MP Weather 5th September: भोपाल-विदिशा समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 33 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
MP Weather 5th September: 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तरबतर हुए जिले
  2. शिवपुरी और श्योपुर में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
  3. विदिशा और राजगढ़ समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर जमे निम्न दबाव के क्षेत्र और उसके ऊपर से गुजर रहीं दो ट्रफ लाइनों के प्रभाव से पूरा प्रदेश तरबतर हुआ। शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक सबसे ज्यादा 38 मिलीमीटर पानी गुना में और 31 मिलीमीटर श्योपुर में गिरा। राजधानी भोपाल में दिनभर रुक-रुक कर हुई रिमझिम वर्षा से करीब 18 मिलीमीटर पानी बरसा और भदभदा डैम का एक गेट इस सीजन में पहली बार खोला गया।

8 सितंबर तक तेज व मध्यम वर्षा का दौर

वहीं राजगढ़ में 13 मिलीमीटर, उज्जैन व बैतूल में 9-9 मिलीमीटर , धार व खंडवा में 4-4 मिलीमीटर , दतिया में 3 मिलीमीटर और रायसेन, रतलाम व टीकमगढ़ में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई। ग्वालियर, इंदौर और नर्मदापुरम में भी दिनभर फुहारें पड़ती रहीं। मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि मौजूदा वेदर सिस्टम के असर से समूचे मध्य प्रदेश में आठ सितंबर तक तेज व मध्यम वर्षा का दौर लगातार बना रहेगा।


शिवपुरी-श्योपुर में अति भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को ग्वालियर-चंबल अंचल के शिवपुरी और श्योपुर जिलों में अति भारी वर्षा की आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, राजगढ़, शाजापुर सहित 14 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा राजधानी भोपाल, रायसेन और सीहोर समेत 33 जिलों में बिजली चमकने, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में विधानसभा प्रक्रिया में बड़े सुधार की तैयारी, अब सदन में रखने से पहले ही विधेयकों पर विधायकों को दी जाएगी पूरी जानकारी

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 23.8 21.2
इंदौर 25.2 21.2
ग्वालियर 29.4 25.4
जबलपुर 25.9 23.0

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

कहां कितनी हुई वर्षा

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
ग्वालियर 0.2
नर्मदापुरम 0.5
इंदौर 0.8
सागर 0.8