• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 6th August: ग्वालियर-रीवा समेत 16 जिलों में होगी बारिश, इन इलाकों के लिए IMD अलर्ट

MP Weather Forecast 6th August: मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के चलते बुधवार को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के 16 जिलों में बादल बरसे। स...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 10:52:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 07:31:01 AM (IST)
MP Weather 6th August: ग्वालियर-रीवा समेत 16 जिलों में होगी बारिश, इन इलाकों के लिए IMD अलर्ट
MP Weather 6th August: ग्वालियर-रीवा समेत 16 जिलों में होगी बारिश

HighLights

  1. एमपी के 16 जिलों में बारिश, सीधी में 74 मिमी झमाझम जलभराव
  2. ग्वालियर-रीवा समेत कई शहरों में बारिश से बदला मौसम
  3. ग्वालियर, भिंड, श्योपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के चलते बुधवार को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के 16 जिलों में बादल बरसे। सीधी जिले में सबसे अधिक 74 मिलीमीटर झमाझम वर्षा हुई। इसके अलावा ग्वालियर में 57 मिलीमीटर, दतिया में 49 मिलीमीटर और रीवा में 45 मिलीमीटर वर्षा हुई।

राजधानी भोपाल में दिनभर धूप-छांव के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी में 0.6 मिलीमीटर पानी गिरा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश की ओर बने प्रेरित चक्रवात और वहां से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में वर्षा की तीव्रता अधिक रही। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं।


इन इलाकों में जोरदार वर्षा के आसार

केंद्र ने गुरुवार को श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर और अशोकनगर में जोरदार वर्षा की संभावना जताई है। शेष जिलों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार हैं। अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कहां कितनी हुई वर्षा

  • शहर -- वर्षा (मिलीमीटर में)
  • धार -- 5.0
  • नर्मदापुरम -- 10.0
  • इंदौर -- 1.0
  • खजुराहो -- 10.0
  • मलाजखंड -- 17.0
  • मंडला -- 2.0
  • नौगांव -- 15.0
  • सतना -- 29.0
  • श्योपुर -- 22.0
  • शिवपुरी -- 25.0
  • टीकमगढ़ -- 15.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

  • शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम
  • भोपाल -- 30.5 -- 24.2
  • इंदौर -- 27.9 -- 22.5
  • ग्वालियर -- 28.4 -- 26.0
  • जबलपुर -- 32.7 -- 25.6

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

यह भी पढ़ें- भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा 320 किमी लंबा फोरलेन एक्सप्रेसवे, घटेगी 100 किमी दूरी, सफर होगा आसान