• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 9th September: नरसिंहपुर से लेकर सागर तक बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं फुहारें

वर्षा के थमते ही तीन डिग्री तक चढ़ा पारा, 11 सितंबर तक शुष्क मौसम

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 09:22:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 09:22:49 PM (IST)
MP Weather 9th September: नरसिंहपुर से लेकर सागर तक बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं फुहारें
कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं फुहारें।

HighLights

  1. 11 सितंबर तक शुष्क रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम
  2. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं फुहारें
  3. प्रदेश भर में पारे में 3 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगते ही गर्मी और उमस ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। इसके चलते तापमान में एक से 3.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।

रतलाम में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा, जो 32.3 डिग्री और छिंदवाड़ा में सामान्य से पारा 3.4 डिग्री अधिक रहा, जो 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी भोपाल में कई दिनों बाद तीखी धूप के कारण पारे में एक डिग्री का उछाल आया और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में धूप और नमी के चलते दिनभर लोग उमस से परेशान रहे।


विभिन्न जिलों में तापमान में उछाल

वहीं रीवा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा, जो 27.5 डिग्री रहा और उमरिया में पारा सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा और यह 24.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वर्षा की बात करें तो सिर्फ नरसिंहपुर में 1.0 मिलीमीटर और सागर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

11 सितंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। मानसून ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण का रुख अन्य राज्यों की ओर होने से 11 सितंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि स्थानीय स्तर पर बादलों की मौजूदगी के चलते कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी के यात्री परिवहन में होने जा रहा बड़ा बदलाव, इंदौर में जुटेगी देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियां, PPP मॉडल पर जोर

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 31.5 23.1
इंदौर 30.1 21.6
ग्वालियर 34.2 24.2
जबलपुर 33.0 23.0

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में