• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather: एमपी में बारिश का दौर शुरू, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Rain Weather: मध्‍य प्रदेश में हो रही बारिश से किसानोंं को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में अलर्ट जारी

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 09:02:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 07:07:59 PM (IST)
MP Weather: एमपी में बारिश का दौर शुरू, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में अति भारी वर्षा का अनुमान जताया है।

HighLights

  1. किसानों की सूख रही फसल को अमृत की बूंदे मिली हैं।
  2. प्रदेश में टीकमगढ़, निवाड़ी, उज्जैन, आगर जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  3. आम लोगों को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

MP Weather: भोपाल। सितंबर माह किसानों के लिए राहत लेकर आया है। अगस्‍त माह में सूखे के बाद सितंबर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। किसानों के साथ ही आम लोगों को भी इस बारिश से थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अगले 24 घंटों में नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भारी वर्षा का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में अति भारी वर्षा का अनुमान जताया है।

इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में टीकमगढ़, निवाड़ी, उज्जैन, आगर जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीहोर, राजगढ, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, आलीराजपुर, झाबुआ धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


18 से 20 सितंबर तक जारी रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके पीछे की मुख्य वजह उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती घेरा और निम्न दाब क्षेत्र के सक्रिय होना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम सक्रिय होगा। इस सिस्टम से पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक वर्षा की सक्रियता रहेगी। बता दें प्रदेश में अब तक सामान्य से 19 फीसदी कम वर्षा हुई है।

naidunia_image

पश्चिमी और पूर्वी‍ हिस्‍से में अलग-अलग बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक (1 जून से 6 सितंबर) सामान्य से 19 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। प्रदेश में औसत 26.16 इंच वर्षा हुई है, जबकि 32.43 इंच बारिश होनी थी। पूर्वी हिस्से में औसत से 16 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में औसत से 23 प्रतिशत कम हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा नरसिंहपुर में हुई है। यहां अब तक हुई वर्षा का आंकड़ा 41 इंच से अधिक है। सिवनी में 37.53 इंच, मंडला-जबलपुर में 35, डिंडोरी में 34 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है।

इन जिलोंं में हुई इतनी बारिश

इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। - दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में आंकड़ा 24 इंच से अधिक है।

इंदौर में बदला मौसम, तेज बारिश ने दी गर्मी से राहत#Indore #WeatherUpdate #RainyDays pic.twitter.com/rlXWsGm5Uf

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 6, 2023

इंदौर में कितनी बारिश दर्ज

गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और हल्की हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। सुबह धुंध का असर रहा और उत्तरी व उत्तरी पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले 15 घंटे में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

वही इंदौर जिले की महू तहसील में पिछले 24 घंटे में 21 मिली मीटर, सांवेर में 38.6 मिलीमीटर, देपालपुर में 42.8 मिलीमीटर और गौतमपुरा में सर्वाधिक 47.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वही हातोद में 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। मौसम विज्ञानों के मुताबिक आज शहर में माध्यम से तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि बुधवार को दिन की गर्मी के बाद दोपहर से बादल छाए और शाम चार बजे बाद शहर में गरज-चमक के साथ झमाझम शुरु हुई।

शहर में करीब 18 दिन बाद मेघ मेहरबान हुए और वर्षा की बूंदों ने शहरवासियों को सुहाने मौसम का अहसास करवाया। शहर के पूर्वी हिस्से के मुकाबले पश्चिमी हिस्से में ज्यादा वर्षा हुई। सितंबर में इस सीजन में पहली बार अच्छी वर्षा हुई। वर्षा के कारण दिन के पारे में भी गिरावट देखने को मिली। शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी उड़ीसा के अंदरुनी हिस्से में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना है। वही मानसून द्रोणिका लाइन बीकानेर, गुना, मंडला, रायपुर होते कलिंगपट्टनम तक जा रही है। इन दोनों सिस्टम के कारण इंदौर में अगले तीन से चार दिन मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है, इसके अलावा कुछ हिस्से में वर्षा तेज बौछारे भी पड़ेगी।