• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather News: रीवा, सतना, नरसिंहपुर, सागर, दतिया, भिंड व छतरपुर में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather News: प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट। चार वेदर सिस्‍टम सक्रिय।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 15 Sep 2021 01:40:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Sep 2021 01:40:30 PM (IST)
MP Weather News: रीवा, सतना, नरसिंहपुर, सागर, दतिया, भिंड व छतरपुर में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। मानसून एक बार फिर मेहरबान है और राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसाम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में रीवा, सतना, नरसिंहपुर, सागर, दतिया, भिंड व छतरपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 65.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं सीधी सिंगरौली, डिंडोरी सहित 28 जिलों में भारी बारिश के यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल सहित 8 संभागों में भी गरज चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहां निचले इलकों में कुछ समय के लिए जल भराव की भी स्थिति बन सकती है। वहीं बारिश के दौरान द्श्यता में भी कमी होने और यातायात बाधित होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ और उससे लगे मप्र में बना अवदाब का क्षेत्र बुधवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर मप्र में प्रवेश कर रहा है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदर सिस्टम के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इससे प्रदेशभर में अच्‍छी बारिश हो रही है।


इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट)

रीवा, सतना, नरसिंहपुर, सागर, दतिया, भिंड व छतरपुर।

इन 28 जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी

सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, मुरैना, श्याेपुरकलां, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, बैतूल व हरदा।

इन संभाग/जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों में

यह पडेगा प्रभाव

- निचले इलाकों के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए जलभराव की संभावना

- वर्षा के दौरान द्श्यता में कमी व यातायात बाधित होने की संभावना

राजधानी में कल हो सकती है तेज बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा सिस्टम वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे लगे मध्यप्रदेश पर अवदाब के रूप में सक्रिय है। गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मानसून ट्रफ नलिया, गुजरात, इंदौर, होशंगाबाद से छत्तीसगढ़, ओडीशा से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक अन्य ट्रफ भी मानसून ट्रफ के सामानांतर अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन चार वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से बुधवार को पूरे मप्र में बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसका असर भोपाल में भी पड़ेगा। राजधानी में गुरुवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का एक या दो दौर आ सकता है। वहीं इस दौरान मौसम मेघमय रहेगा। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्यिसस रहने की संभावना है।