• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather News: मानसून की सक्रियता बरकरार, झाबुआ, रतलाम समेत पांच जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट

पांच मौसम प्रणालियां के असर से सक्रिय है मानसून। चौबीस घंटों में रतलाम में 81, ग्वालियर में 76, शिवपुरी में 74.2 मिमी वर्षा।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Fri, 30 Jun 2023 01:39:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jun 2023 01:39:10 PM (IST)
MP Weather News: मानसून की सक्रियता बरकरार, झाबुआ, रतलाम समेत पांच जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रतलाम में 81, ग्वालियर में 76, शिवपुरी में 74.2, खरगोन में 38, नौगांव में 30.2, जबलपुर में 25.1, इंदौर में 21.1, पचमढ़ी में 20.8, उज्जैन में 20.4,खजुराहो में 18.8, नर्मदापुरम में 16.1,धार में 14.1, बैतूल में 12.4, मलाजखंड में 10.4, मंडला में 10.4,उमरिया में 7.8, भोपाल में 7.6, सागर में 6.8, दतिया में 6.8, रायसेन में 5.4, गुना में 4.6, नरसिंहपुर में चार, सीधी में 3.6, सतना में 2.6, रीवा में 2.6, दमोह में दो, टीकमगढ़ में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक श्योपुरकलां, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी एवं रतलाम में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी मप्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। वर्तमान में वह हवा के ऊपरी चक्रात के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर प्रदेश में मध्य में सक्रिय हो गया है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से लेकर नगालैंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात से होकर जा रही है। एक अन्य ट्रफ लाइन अरब सागर से उत्तर-पश्चिमी मप्र से होकर उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात तक बनी हुई है। गुजरात कोस्ट में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र कोस्ट से लेकर केरल कोस्ट तक एक अपतटीय ट्रफ लाइन बनी हुई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन पांच मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने और अरब सागर से लगातार नमी मिलने से प्रदेश में वर्षा का सिलसिला जारी है। शुक्रवार-शनिवार को नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।