• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather News: उत्‍तर में बर्फबारी फिर शुरू, हवा का रुख बदलने से ठिठुरन से मामूली राहत के आसार

नौगांव में पारा 0.5 डिग्री पर। छतरपुर एवं बालाघाट जिले में तीव्र शीतलहर चली। दमोह, जबलपुर, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, गुना एवं ग्वालियर में शीतलहर।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 02:31:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 04:22:20 PM (IST)
MP Weather News: उत्‍तर में बर्फबारी फिर शुरू, हवा का रुख बदलने से ठिठुरन से मामूली राहत के आसार

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि हवाओं के रुख में बदलाव होने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को पूरे मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उधर शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। छतरपुर एवं बालाघाट जिले में तीव्र शीतलहर चली। दमोह, जबलपुर, सागर,सतना, सीधी, उमरिया, गुना एवं ग्वालियर में शीतलहर रही। ग्वालियर एवं दतिया में 50 मीटर, खजुराहो एवं रीवा में 50 से 200 मीटर, सतना, दमोह एवं जबलपुर में 200 से 500 मीटर, रायसेन एवं छतरपुर में 500 से 1000 मीटर और भोपाल में 1000 मीटर दृश्यता रही।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख कुछ बदलने लगा है। इससे अभी दो-तीन दिन तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।