• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather News: फिलहाल धूप में बढ़ेगी तल्खी, रात में भी ठंड होगी कम

पश्‍चिमी विक्षोभ के असर से उत्‍तरी हवाओं का दखल हुआ कम। बढ़ने लगेगा तापमान! तीन-चार दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने के आसार।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 31 Oct 2021 07:58:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 Oct 2021 08:45:08 AM (IST)
MP Weather News: फिलहाल धूप में बढ़ेगी तल्खी, रात में भी ठंड होगी कम

MP Weather News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ने लगा है। इसके कारण हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। उत्तरी हवाओं का दखल कम होने के कारण रविवार से दिन और रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वजह से धूप में कुछ तल्खी बढ़ेगी। साथ ही रात में भी ठंड का असर कुछ कम होगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्रीसे. कम रहा, लेकिन शुक्रवार के अधिकतम तापमान (28.1 डिग्री से.) की तुलना में 1.1 डिग्री से. अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार से ही हवा के रुख में परिवर्तन दिखने लगा है। निचले स्तर पर तो हवा का रुख उत्तरी बना था, लेकिन लगभग 200 मीटर ऊपर हवाओं का रुख पूर्वी होने लगा था। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पाकिस्तान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात के बनने की संभावना है।


इस सिस्टम के असर से उत्तरी हवाएं आना बंद हो जाएंगी। हवाओं का दक्षिण-पश्चिमी होने से वातावरण में नमी बढ़ने लगेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर पश्चिमी विक्षोभ के एक नवंबर को उत्तर भारत में प्रवेश करने पर पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं का रुख उत्तरी होते ही तापमान में एक बार गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।