• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज बादल छंटने के आसार, गिरेगा रात का तापमान

MP Weather Update: अलग-अलग स्‍थानों पर बने वेदर सिस्‍टम कमजोर पड़ने लगे। हवाओं का रुख भी उत्‍तरी होने लगा। बढ़ेगी ठंड।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 21 Nov 2021 08:19:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Nov 2021 09:57:00 AM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज बादल छंटने के आसार, गिरेगा रात का तापमान

MP Weather Update: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बने हुए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, जबकि रात के तापमान बढ़े हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम भी अब कमजोर पड़ने लगे हैं। इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख भी उत्तरी होने लगा है। इस वजह से रविवार से नमी कम होने से धीरे-धीरे बादल छंटने लगेंगे। साथ ही रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। यह इस सीजन का दिन में सबसे कम तापमान रहा। साथ ही शुक्रवार के अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्‍सियस के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।


MP Weather Update: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ने लगा है। अरब सागर में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र के अवदाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इस सिस्टम से लेकर गुजरात होते हुए दक्षिणी राजस्थान तक एक ट्रफ बना हुआ है। इस ट्रफ के कारण मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को दिन में ग्वालियर में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

राजधानी भोपाल में शाम के समय अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। शुक्ला के मुताबिक रविवार को अरब सागर से दक्षिणी राजस्थान तक बने ट्रफ के कमजोर पड़ने के आसार हैं। इससे वातावरण में नमी कम होने से बादल छंटने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।