• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather News: बिगड़ा मौसम का मिजाज, छिंदवाड़ा, बैतूल सहित कई शहरों में हुई वर्षा, निवाड़ी में ओले गिरे

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बदला है मौसम का मिजाज। ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ व...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 01:59:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Feb 2024 01:59:45 PM (IST)
MP Weather News: बिगड़ा मौसम का मिजाज, छिंदवाड़ा, बैतूल सहित कई शहरों में हुई वर्षा, निवाड़ी में ओले गिरे
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. इंदौर, उज्जैन संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
  2. बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में होने लगी बढ़ोतरी।
  3. वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला भी बना हुआ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। साथ ही रुक-रुक कर वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक छिंदवाड़ा में 34.2, खंडवा में 20, बैतूल में 11, शिवपुरी में 2.1, पचमढ़ी में 1.2, सिवनी में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। निवाड़ी में ओलावृष्टि भी हुई।

अधिकांश इलाकों में पड़ेंगी बौछारें

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार-बुधवार को इंदौर, उज्जैन संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। उधर बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में सभी जिलों में बढ़ोतरी होने लगी है।


बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। कर्नाटक से मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर से पूर्वी राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है।

चल रही दक्षिण-पूर्वी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो रही है। मंगलवार-बुधवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है।