• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, क्या एमपी में फिर होगी जोरदार बारिश? जानें मौसम का हाल

MP Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद मध्यप्रदेश में आसमान साफ होने लगा है। पूर्वी जिलों में छाए बादल हट रहे हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 09:37:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 09:37:40 PM (IST)
MP Weather: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, क्या एमपी में फिर होगी जोरदार बारिश? जानें मौसम का हाल
MP में 15 अक्टूबर से रात में बढ़ेगी ठंड (AI Generated Image)

HighLights

  1. रीवा, मऊगंज, सिंगरौली में आज छींटे के आसार
  2. अगले कुछ दिन प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम
  3. 15 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के बाद अब जाकर आसमान पूरी तरह साफ होने लगा है। पूर्वी जिलों में कुछ दिनों से छाए बादल और नमी वाले हालात में भी बदलाव आया है।

रीवा, मऊगंज, सिंगरौली में आज गरज-चमक के साथ छींटे के आसार

रीवा, मऊगंज, सिंगरौली में गरज चमक के साथ छींटे की संभावना बन रही है, लेकिन उसके बाद स्थिति बदल जाएगी। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड, 15 अक्टूबर के बाद गिरेगा पारा

आसमान साफ होने से तेज धूप होगी, जिससे अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। वहीं रात के तापमान में गिरावट बढ़ेगी। 15 अक्टूबर के बाद इसमें उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

13 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, अनुमान है कि उसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर प्रदेश में अब ठंड की आहट के साथ मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।