• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश के आसार अब कम, रात में ठंड का बढ़ेगा जोर

MP Weather Update: मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिर्फ होशंगाबाद में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 07:25:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 07:50:57 AM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश के आसार अब कम, रात में ठंड का बढ़ेगा जोर

MP Weather Update: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश में दो दिन तक सक्रिय रहा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तर प्रदेश के मध्य में बना हुआ है। इस वजह से अब प्रदेश में बारिश होने की संभावना काफी कम हो गईं हैं। उधर हवा का रुख उत्तरी होने से अब रात के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि आसमान साफ होने से धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिर्फ होशंगाबाद में एक मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्रीसेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वेदर सिस्टम के उप्र चले जाने से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगी है। वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है। उधर आसमान धीरे-धीरे साफ होने से धूप निकलने लगी है।


इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। उधर वातावरण में नमी कम होने के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों में भारी बारिश हो रही है। पिछले दिनों वहां बर्फबारी भी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से दो दिन बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्रीसे. से नीचे पहुंचने की संभावना है।