• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: बादल छाने से ठंड से मिली राहत, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार

Rain in MP: हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश में भी बादल छाने लगे हैं। शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जि...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 08:02:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 08:10:33 AM (IST)
MP Weather Update: बादल छाने से ठंड से मिली राहत, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में आज और कल बारिश के आसार हैं। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रात का सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज हुआ
  2. दिन का सबसे अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज हुआ
  3. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल, इससे घटेगी ठंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया है। वातावरण में नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगे हैं। जिसके चलते कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

उधर गुरुवार को रात का सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। ग्वालियर में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन का सबसे अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया।

204 किमी की रफ्तार से चल रहीं जेट स्ट्रीम हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।


मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता काफी अधिक है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। दरअसल वर्तमान में हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश में भी बादल छाने लगे हैं। शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में बादल बने रह सकते हैं।