• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मंगलवार से मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, तीन से चार डिग्री तक लुढ़क सकता है रात का पारा

MP Weather Update:उत्तर भारत की सर्द हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 25 Oct 2021 08:46:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Oct 2021 10:03:40 AM (IST)
MP Weather Update: मंगलवार से मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, तीन से चार डिग्री तक लुढ़क सकता है रात का पारा

MP Weather Update:भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। वर्तमान में जम्मू-काश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह सिस्टम उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। जिसके चलते उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं से राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है। जिसके चलते मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख दक्षिणी और पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है। इसी क्रम में रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही शनिवार के अधिकतम तापमान (29.7 डिग्रीसे.) की तुलना में 1.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इस सिस्टम के आगे बढ़ते ही पाकिस्तान के मध्य में बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होना शुरू हो जाएगा। पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार से उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।