• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, तीन दिन में तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है रात का तापमान

जैसे जैसे नवंबर बीत रहा है, ठंड का असर भी बढ़ने लगा है, पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले तीन दिन रा...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sun, 17 Nov 2024 08:18:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Nov 2024 08:18:05 PM (IST)
MP Weather Update:  प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, तीन दिन में तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है रात का तापमान
ठंड का असर दिखने लगा है, लोग अलाव में हाथ गरम करते हुए।

HighLights

  1. सर्द हवाओं से बढ़ रही है सिहरन, जलने लगे अलाव।
  2. पचमढ़ी में रात का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
  3. 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। हवाओं का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार आ रही सर्द हवाओं से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

तीन दिनों में रात का तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। उधर रविवार को प्रदेश में सबसे कम 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।


naidunia_image

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने के कारण निष्प्रभावी हो गया है। देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (लगभग 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव से भी लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में दिन और रात के ताापमान में गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है।

वर्तमान में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट होने का सिलसिला बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।