• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: सावधान! चक्रवाती तूफान मोंथा कहर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित इन इलाकों में आज होगी तूफानी बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर में सक्रिय अवदाब के क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज बदला...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 06:31:36 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 07:31:23 AM (IST)
MP Weather Update: सावधान! चक्रवाती तूफान मोंथा कहर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित  इन इलाकों में आज होगी तूफानी बारिश
आज प्रदेश के कई कई हिस्सों में होगी भारी बारिश

HighLights

  1. आज प्रदेश में दिखेगा चक्रवात मोथा का कहर
  2. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश
  3. आज कई हिस्सों में होगी भारी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर में सक्रिय अवदाब के क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।

इन इलाकों में भारी बारिश

मंगलवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक ग्वालियर में 9 मिमी, धार में 8, श्योपुर में 5, शिवपुरी और उमरिया में 1-1, बैतूल में 0.4 और सतना में 0.2 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर संभागों के कई जिलों में बारिश होगी। जबलपुर और नर्मदापुरम में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान मात्र 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 25 सालों में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन है।

अक्टूबर के आखिरी तक बारिश

विशेषज्ञों के मुताबिक, तूफान मोंथा फिलहाल बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में सक्रिय है और इसके मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई गई थी। वहीं अरब सागर में बने अवदाब से लेकर राजस्थान तक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने कहा कि मोंथा के असर से अक्टूबर के आखिर तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

इसे भी पढ़ें- RSS चलाएगा गृह संपर्क अभियान, शताब्दी वर्ष में देशभर में होंगे एक लाख हिंदू सम्मेलन